UNEXPECTED DEATH
UNEXPECTED DEATH यह बात उस शख्स की है जिसनें मुझे बचपन से ही , एक ऐसा मार्गदर्शन दिया जिसका मै सदैव अभारी रहूँगा । हर किसी के आस पास कुछ ऐसे लोग रहते है जिनके आचार-विचार अनुकरणीय होते है । उनके कार्य शैली को देखकर अपन को हमेशा मन मे ये बात जरूर आता कि ये इंसान बहुत ही समझदार , और धैर्यवान है । यह बात मेरे अपने मोहल्ले के स्वर्गीय श्रीमान सतीश त्रिपाठी की है जिनके अचानक जाने की खबर मुझें और मेरे मन को बहुत विचलित कर गई । सच कहूँ तो मै यह भावना रुपी लेख जब लिख रहा हूँ तो जैसे -जैसे मेरी अंगुलीयाँ अक्षरो पर जा रही है उतनी ही तेजी से चाचा के प्रति जो मन मे दबा दुख है वो आखों के रास्ते बाहर निकल रहा है । ये बात उन पढ़ने वाले को भले ही न मालूम चले पर वास्तविकता तो ये है कि जिसके उपर घटना घटती है वही समझ सकता है , एक कुशल और आदर्श व्यक्तित्व का मेरे सर पर से अचानक से हाथ उठ जाना बहुत ही पीड़ादायक है । चाचा जी मेरे पिताजी से से बङे होन...